9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, जोधपुर-जयपुर हाई-वे पर लगाया जाम, पुलिस का पकड़ा कॉलर

पानी की समस्या से जूझ रही महिलाएं रविवार को ढोल और थाली लेकर जोधपुर-जयपुर हाईवे पहुंची और 20-25 मिनट तक हाईवे को जाम कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
01_9.jpg

पानी की समस्या से परेशान बनाड़ क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों की महिलाओं ने रविवार को जोधपुर-जयपुर हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिलाओं का हटाना चाहा तो एक आक्रोशित महिला ने पुलिस का गिरबान तक पकड़ लिया है। इसके बाद पुलिस हाईवे खाली कराने के लिए लाठियां फटकारी। इस दौरान कई महिलाओं को डंडे भी मारे गए।

पानी की समस्या से जूझ रही महिलाएं रविवार को ढोल और थाली लेकर जोधपुर-जयपुर हाईवे पहुंची और 20-25 मिनट तक हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इनका कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक को सूचित कर दिया है, लेकिन अभी तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। इस दौरान पुलिस ओर महिलाओं में तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मौके से कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया और उन्हें बनाड थाने ले जाया गया।

आपको बता दें कि रविवार को शहर के सभी फिल्टर हाउस बंद रहे। इंदिरा गांधी नहर बंदी, ग्रीष्मकाल के लिए जल भण्डारण तथा रख-रखाव व सफाई के लिए फिल्टर हाउस से एक दिन जलापूर्ति बंद रखी जा रही है। इससे शहर में तीन दिन तक जलापूर्ति प्रभावित होगी। इसके चलते कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 28 मई को होने वाली जलापूर्ति 29 मई को होगी। वहीं फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 29 मई को होने वाली जलापूर्ति 30 मई को की जाएगी। इस दौरान सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम में 29 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 30 मई एवं 30 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 31 मई को होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग