20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्हॉट्सऐप स्टेटस पर नोट डाल श्रमिक ने फंदा लगाया

- हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री परिसर के क्वार्टर में लटका मिला शव

less than 1 minute read
Google source verification
व्हॉट्सऐप स्टेटस पर नोट डाल श्रमिक ने फंदा लगाया

व्हॉट्सऐप स्टेटस पर नोट डाल श्रमिक ने फंदा लगाया

व्हॉट्सऐप स्टेटस पर नोट डाल श्रमिक ने फंदा लगाया
- हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री परिसर के क्वार्टर में लटका मिला शव
जोधपुर. बोरानाडा थानान्तर्गत सांगरिया फांटा में हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री परिसर के आवासीय क्वार्टर में गुरुवार को एक श्रमिक ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन उसके मोबाइल में व्हॉट्सऐप स्टेटस पर एक नोट लिखा हुआ था।
थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई के अनुसार रिडमलसर गांव निवासी धनसिंह (41) पुत्र छत्तरसिंह चौहान भण्डारी आर्ट नामक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री परिसर के पीछे क्वार्टर में रहता था। शाम को वह क्वार्टर में फंदे पर तार के फंदे से पंखे के हुक में लटका मिला। श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया।
बीस-इक्कीस साल से कर रहा था काम
पुलिस का कहना है कि मृतक धनसिंह हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री का पुराना श्रमिक था। वह बीस-इक्कीस साल से कार्य कर रहा था। पिछले कुछ माह से वह गांव था। दो-तीन माह पहले ही काम पर लौटा था।
स्टेटस पर टूटी-फूटी हिन्दी में नोट डाला
श्रमिक की आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं लग सका है। उसने व्हॉट्सऐप स्टेटस पर टूटी-फूटी हिन्दी में एक नोट अपलोड किया मिला था। जिसमें कुछ श्रमिकों के नाम लिखे मिले हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।