
Yoga Special : 'सूर्यनमस्कार सीख रही है सूर्यनगरी'
निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने किया योग
बासनी (जोधपुर). विश्व योग दिवस को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। शहर के लोग योग दिवस से पूर्व विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। स्वयं को फिट व सेहतमंद रखने के लिए शहर के लोग योग शिविरों में योगा करते देखे जा सकते हैं। इसी कड़ी में उम्मेद स्टेडियम में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में निगमकर्मियों व योग में आए लोगों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न आसन सिखाए गए। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महापौर घनश्याम ओझा ने महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इस मौके पर ओझा ने कहा कि सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को महत्व देना चाहिए। जिससे हम पूर्ण रुप से स्वस्थ रह सकें। प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक सतानंद शर्मा, सहायक निदेशक डॉ. शशिकांत सचान की उपस्थिति में योग गुरु डॉ. गोपाल नारायण शर्मा ने योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर डॉ. महेंद्र कच्छावाह,आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भोमाराम चौधरी , महेंद्र सिंह डूडी, जितेंद्र चौधरी, विक्रम शर्मा, सुनील गौड़, सुनंदा रायका, किरण मालवीय, उम्मेद कंवर आदि मौजूद थे। शिविर में महापौर ने भी योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
योग से कनेक्ट कर रहा पत्रिका
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान पत्रिका योग सिखाने की कला एवं योग विधियों की जानकारी साझा कर रहा है। patrika.com पर प्रतिदिन योग विधियों के वीडियो व योगासन की विधियां शेयर की जाएंगी। ताकि आगामी योग दिवस के मौके पर न केवल हम सभी अच्छे से योग-प्राणायाम कर सकें, बल्कि अपने जीवन को संवार भी कर सकते हैं। यदि किसी के पास योग-प्राणायाम के एक मिनट तक के अच्छे वीडियो व फोटो हैं तो जोधपुर पत्रिका के फेसबुक पेज 'जोधपुर पत्रिका' व 'बासनी पत्रिका' के कमेंट बॉक्स पर जरूर भेजें। अच्छे वीडियो व फोटो फेसबुक पेज शेयर किए जाएंगे।
Read More : जीवन जीने की कला है योग
Published on:
6 Jun 2018, 11:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.