7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

सरेआम सड़क के बीचों-बीच युवक को पीटा, देखें Live Video…

- स्कूल जमीन के बेचान का विरोध करने पर हमले का आरोप

Google source verification

जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत मुख्य मण्डोर रोड पर खेतानाडी के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने सरेराह एक युवक को पीट दिया। वाहनों की आवाजाही के बीच हमलावर अकेले युवक को पीटते रहे। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती घायल के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार खेतानाडाी निवासी मोहम्मद फारूख पुत्र शेर मोहम्मद पर हमला किया गया है। चाय की दुकान संचालक मोहम्मद फारूख शनिवार देर शाम समाज के छात्रावास में पोलिंग बूथ पर मतदान करने के बाद लौट रहा था। वह दुपहिया वाहन पर सड़क किनारे खड़ा था। इतने में कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे वह दुपहिया वाहन से नीचे गिर गया। हमलावर उसे घसीटकर सड़क के बीच ले जाने लगे। युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवकों ने तलवार, लाठी व सरियों और बेल्ट से उसे पीटा। जिससे उसके दोनों पांव, सिर, मुंह, गाल व कनपटी के पास चोटें आईं। युवक किसी तरह हमलावरों से छूटा और भागने लगा। आस-पास के कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई। साथ ही उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर बादशाह, आर्यन, आवेश व चार अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, एआइएआइएम जोधपुर के जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थानाधिकारी को पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपकर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
घायल युवक का आरोप है कि खेतानाडी की सरकारी स्कूल की जमीन पार्षद व अन्य बेच दी है। जिसका मुद्दा उसने चुनाव में उठाया था और इसी के चलते उस पर हमला किया गया है।
वाहन निकलते रहे, हमलावर पीटते रहे, वीडियो वायरल
हमलावरों ने मुख्य मण्डोर रोड पर युवक को पहले तो घसीटा और फिर पिटाई की। इस दौरान वहां वाहनों की भारी आवाजाही हो रही थी। युवक एक कार की चपेट में आते-आते रह गया। मौके पर कई लोग जमा थे, लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया। हमले का सीसीटीसी वीडियो भी वायरल हो गया।