20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
लॉक डाउन में हुक्का बार में धुआं उड़ाते मिले युवक-युवतियां
Play video

लॉक डाउन में हुक्का बार में धुआं उड़ाते मिले युवक-युवतियां

- कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालक पर एफआइआर

Google source verification

लॉक डाउन में हुक्का बार में धुआं उड़ाते मिले युवक-युवतियां
– कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालक पर एफआइआर
जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मुख्य काजरी रोड पर कैफे की आड़ में संचालित हो रहे हुक्का बार में रविवार शाम दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया। लॉक डाउन के बावजूद हुक्का पी रहे दस युवक-युवतियों के महामारी अधिनियम में चालान बनाए गए।
थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि डेविल्स कैफे नामक रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर शाम को दबिश दी गई, जहां आठ-दस युवक-युवतियां हुक्का पीते मिले। इन सभी को पकड़कर थाने लाया गया, जहां महामारी अधिनियम के तहत चालान बनाए गए और जुर्माना वसूल करके छोड़ा गया।
वहीं, हुक्का बार में तलाशी लेने पर दो हुक्के, चार चिलम, चार पाइप और अनेक रसायनिक फ्लैवर जब्त किए गए। धूम्रपान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संचालक विप्लव बोराणा को गिरफ्तार किया गया। उसे जमानत मुचलके पर छोड़ा गया।