9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर से अफीम का 2.2 किलो दूध लेकर आया युवक गिरफ्तार

- फलोदी की डीएसटी की सूचना पर सीआइडी क्राइम ब्रांच ने बस से उतरते ही युवक को दबोचा
less than 1 minute read
Google source verification
मंदसौर से अफीम का 2.2 किलो दूध लेकर आया युवक गिरफ्तार

मंदसौर से अफीम का 2.2 किलो दूध लेकर आया युवक गिरफ्तार

जोधपुर।
फलोदी की जिला विशेष टीम की सूचना पर पुलिस मुख्यालय की सीआइडी (क्राइम ब्रांच) ने डांगियावास थाने के सामने निजी बस से उतरे एक युवक को पकड़कर अफीम का 2.2 किलो दूध जब्त किया। वह मध्यप्रदेश में मंदसौर से अफीम का दूध लेकर आया था।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि मंदसौर से एक युवक निजी बस में मादक पदार्थ लेकर जोधपुर आ रहा था। फलोदी डीएसटी प्रभारी एसआइ देवाराम ने मुख्यालय की सीआइडी (क्राइम ब्रांच) को सूचना दी। जो जोधपुर में ही मौजूद थी। उन्होंने डांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार के साथ थाने के सामने नाकाबंदी कर मंदसौर से आ रही निजी बस रुकवाई। उसमें यात्रा कर रहे रामस्वरूप को हिरासत में लिया गया।तलाशी लेने पर अफीम का 2.2 किलो दूध मिला। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर भोपालगढ़ थानान्तर्गत नेतड़ा में देवासियों की ढाणी निवासी रामस्वरूप पुत्र आत्मराम देवासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह मंदसौर में भैरूराम से मादक पदार्थ लेकर जोधपुर आया था और ग्रामीण क्षेत्र में बेचने वाला था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग