सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को दर्द हो रहा है, क्योंकि पांच साल बनाम डेढ़ साल की बात करते हैं। मैं इसलिए कहता हूं, क्योंकि मेरे पास पूरे सबूत हैं। ऐसे कितने काम है, जो हमने डेढ़ साल में किए हैं। आंकडे देख कर जवाब देना होगा, ट्विटर से काम नहीं चलेगा। पानी, सड़क, बिजली और साइकिल वितरण जैसे आंकड़े किए पेश किए। उन्हें यह भी तकलीफ होती है कि मैं दिन-रात घूमता हूं। मैं किसान का बेटा हूं, सर्दी गर्मी की परवाह किए बिना मैं किसानों के बीच जाता हूं।