3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गया था पति तभी पहुंचा जीजा, दोनों के बीच हुई कहासुनी, फिर…

एक युवक की उसके साढ़ू और पडोसी ने घर में ही पीट-पीटकर (Murder in chhattisgarh) हत्या कर दी।

3 min read
Google source verification
cg crime

नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गया था पति तभी पहुंचा जीजा, दोनों के बीच हुई कहासुनी, फिर...

कांकेर. सिकसोड़ थाना क्षेत्र ग्राम आमाकोट में पत्नी को लेने गए एक युवक की उसके साढ़ू और पडोसी ने घर में ही पीट-पीटकर (Murder in chhattisgarh) हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद मामले को दबाने के लिए परिजन इलाज के लिए भानुप्रतापपुर अस्पताल लेकर चले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या होने की पुष्टि के बाद आरोपियों के धरपकड़ में पुलिस जुटी तो एक-एक परत खुलती गई (crime in chhattisgarh) और चार दिन बाद हत्या के आरोपी साढ़ू व पड़ोसी साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम मिचेसुखई निवासी शनिराम हुर्रा (28) पिता नोहर सिंग की शादी ग्राम आमाकोट में हुई थी। हुर्रा अपनी पत्नी के साथ अपने घर मिचेसुखई में रहता था। एक साल पहले हुर्रा और उसकी पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया तो वह अपने मायके आ गई। एक साल से हुर्रा की पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। 10 जुलाई को शनिराम अपनी पत्नी को लेने के लिए ग्राम आमाकोट ससुराल आया था।

शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी से बात कर रहा था तभी उसका साढ़ू किशोर धु्रव (38) पिता लच्छन नरेटी पहुंच गया। इसी बीच दोनों घर जमाई राजा में विवाद बढ़ गया। दोनों में लाठी डंडे चलने लगे इस बीच शनिराम की पत्नी ने अपने पड़ोसी मेहर सिंग पोटाई (37) पिता मंगलुराम को सूचना दे दी। मेहर सग पहुंचा तो दोनों में हो रहे विवाद को खत्म कराने के बजाए शनिराम हुर्रा को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शनिराम हुर्रा को बेहोश देख घटना को छुपाने के लिए साढ़ू किशोर धु्रव और पडोसी मेहर सिंह ने एक वाहन से हुर्रा को लेकर भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंच गए। जहां डाक्टरों ने शनिराम को मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान डाक्टरों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को सूचना दे दी। डाक्टरों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम कराया तो हत्या करने की पुष्टि हो गई। पुलिस टीम ने उक्त मामले में जांच पड़ताल में जुटी तो एक-एक कड़ी खुलती चली गई। पुलिस ने सुसराल में साढ़ू और साले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पेश आई तो घटना के बारे में कुबूल कर लिए। सिकसोड़ पुलिस के समक्ष आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह घर में ही युवक की डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले को छुपाने के लिए अस्पताल लाए थे। पुलिस नें अपराध दर्ज कर लिया है।

शनिराम हुर्रा (28) पिता नोहर सिंग के हत्या का मुख्य कारण उसकी पत्नी का संबंध जीजा से होना बताया जा रहा है। एक साल से हुर्रा की पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। उसका जीजा भी ससुराल में ही रहता है। 10 जुलाई को जैसे ही हुर्रा अपनी पत्नी को लेने के शाम करीब सात बजे पहुंचा तो इसकी सूचना हुर्रा की पत्नी ने ही अपने जीजा को दे दी। हुर्रा का साढ़ू जीजा जैसे ही घर पहुंचा की अपने छोटे साढू़ शनिराम हुर्रा को गाली देने लगा और घर से भाग जाने धमकी दे रहा था। जब वह अपनी पत्नी को साथ जाने की बात कही तो किशोर ध्रुव ने मारपीट किया।

10 जुलाई की रात शनिराम हुर्रा की उसके ही ससुराल में हत्या कर दी गई थी। हुर्रा की मौत होने के बाद उसकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य और आरोपी साढ़ू किशोर धु्रव और पड़ोसी मेहर सिंह पोटाई ने रात में योजना बनाई कि कहीं पुलिस उन्हें पकड़ न ले। ऐसे में एक निजी वाहन से बेहोशी के हालत में हुर्रा को लेकर भानु अस्पताल पहुंचे तो शव टाइट हो गया था। डाक्टरों को संदेह हुआ कि हत्या किया गया है। भानुप्रतापपुर पुलिस पहुंची तो शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस को देखकर साथ आए लोग घबराने लगे, पूछताछ में हत्या होना स्वीकार कर लिया।

Chhattisgarh Crime की सभी खबरें यहां बस एक क्लिक में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें

Story Loader