
CG में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में 7 बच्चों की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख
CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई। ऑटो में ड्राइवर और 8 बच्चे समेत 9 लोग सवार थे। ड्राइवर और एक बच्चे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा भानूप्रताप में कोरर के समीप हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
जानकारी अनुसार, बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद 8 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। दोपहर 3 बजे आयुष केंद्र कोरर के पास स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक से टक्कर के बाद ऑटो बहुत दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
CM ने जताया दुख
CM ने सड़क हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर आटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।
Published on:
09 Feb 2023 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allछत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
