cg weather update : इस तरह बारिश नहीं होने से फसल क्षति हो रही है, जिससे किसान चिंतित हैं। किसान सामसाय दुग्गा, बिहारीलाल, बज्जूराम, घसियाराम सिन्हा, भगवानी सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष मानसूनी बारिश 15 दिन देरी से शुरू हुई। सिर्फ जुलाई माह में ही बारिश हुई और अगस्त आते ही बारिश थम गई है। बियासी के बाद धान जमीन से नहीं उठ पाई है। रोपाई हुई धान के पौधे कमजोर दिखाई दे रही है।