कांकेर

12वीं की छात्रा को घर से भगाया, दिल्ली ले जाकर एक साल तक करता रहा RAPE, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

Rape Case: 12वीं की एक छात्रा को एक युवक ने अपने प्यार में फंसाकर उससे रेप कर दिया। प्यार में फंसाकर युवक लड़की को भगाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसने लड़की से एक साल तक दुष्कर्म किया।

2 min read
Jan 01, 2023
नाबालिग से रेप फ़ाइल फोटो।

Rape Case: जिले से एक बार फिर शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं की एक छात्रा को एक युवक ने अपने प्यार में फंसाकर उससे रेप कर दिया। प्यार में फंसाकर युवक लड़की को भगाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसने लड़की से एक साल तक दुष्कर्म (Kanker Rape Case) किया। लेकिन अब पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामला कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजनों ने सालभर पहले थाने में इस मामले में की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लड़की 12वीं की छात्रा है। अचानक एक दिन वह घर से गायब हो गई। उसका कुछ पता नहीं चल रहा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद से ही पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की।

आरोपी भी घर से गायब
पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला कि लड़की का पखांजूर के रहने वाले कुमरेश अधिकारी (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने कुमरेश की बारे में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की मगर वह भी अपने घर पर नहीं था। पुलिस को उस युवक पर शक हुआ था। बाद में पुलिस को यह बात पता चली कि लड़की कमुरेश के साथ गई है। इसके बाद पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं रहा था।

बार-बार लोकेशन बदल रहा था आरोपी
असल में आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहा था। पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। तभी इस दौरान पुलिस को यह पता चला कि आरोपी अपने गांव आया है। फिर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को धर-दबोचा। लड़की(Kanker Rape Case) को उसके पास से छुड़ाया।

पुलिस ने कब इस मामले में लड़की से पूछताछ की तो इस दौरान लड़की ने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ भगाकर दिल्ली और नोएडा ले गया था। आरोपी वहां मजदूरी का काम करता था। अब आरोपी ने भी अपना अपराध (Kanker Rape Case) स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे
गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
01 Jan 2023 05:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर