Jawan shot the head constable: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना को सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।
Jawan shot the head constable: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना को सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या(Jawan shot the head constable) कर दी। आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी फायरिंग कर दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कांकेर PG कॉलेज की है। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत को गोली मार दी। इस दौरान सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत(Jawan shot the head constable) हो गई। इसके बाद आरोपी जवान ने एक और आरक्षक बृजेश भरद्वाज पर भी गोली चलाई, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी और वो बच गया। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
रात से ही तनाव में था जवान
फायरिंग करने के बाद (Jawan shot the head constable) जवान मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान रात से ही तनाव में चल रहा था। अभी जवान हथियार हाथ में लेकर अंदर मौजूद है। सोचना मिलते ही कांकेर SP शलभ सिन्हा तत्काल मौके पर पहुंचे हैं।
जवान से चर्चा कर रहे पुलिस अधिकारी
बता दें कि उप चुनाव में स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा को लेकर11वीं बीएसएफ तैनात थी। यह कुछ देर पहले की ही घटना है। अब गोली मारने वाले जवान को भी पकड़ लिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गोली मारने वाले जवान से चर्चा कर रहे हैं।