
केशकाल: फिर लगा लंबा जाम, साढ़े तीन घंटे फंसे रहे वाहन
केशकाल। CG News: केशकाल घाटी की हालत काफ़ी ख़राब है। पांच किमी लम्बी इस घाटी की सड़क में बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो कि अक्सर दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। बुधवार शाम घाटी के मोड़ क्रमांक 8 में जगदलपुर से रायपुर की ओर जा एक लोडेड ट्रक सड़क के गड्ढे में फंसकर बिगड गया।
इस कारण शाम 5 बजे से घाटी में जाम लग गया। घाट के दोनों ओर वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई थी। लगभग ढाई -तीन घण्टे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात शुरू कराया। लेकिन छोटे वाहन चालकों द्वारा घाटी में ओवरटेक करने के कारण जाम की स्थिति बार-बार बनती रही। रात लगभग 8:30 बजे वाहनों की संख्या कम हुई, तब जाकर घाट में आवागमन सामान्य हुआ।
Published on:
16 Nov 2023 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
