
मलांजकुडूम वाटरफॉल
Malanjkudum WaterFall: छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। देश विदेश के सैलानी हर साल लाखों की संख्यां में यहाँ पर्यटन स्थलों का आनंद लेने के लिए पहुँचते हैं। बस्तर के चित्रकूट, तीरथगढ़ का नाम तो आपने काफी सुना होगा। ऐसे ही आज हम आपको कांकेर जिले में स्थित मलाजकुडूम जलप्रपात के बारे में बताने जा रहे हैं।
मलाजकुडूम जलप्रपात(Malanjkudum WaterFall) तीन अलग-अलग झरनों से मिलकर बना हैं। कांकेर जिला छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है और पहले पुराने बस्तर जिले का हिस्सा था। सुंदरता से भरपूर यह मलांजकुडुम झरना 10 मीटर, 15 मीटर और 9 मीटर की ऊंचाई के साथ तीन झरनों से बना है। मलाजकुडूम झरना(Malanjkudum WaterFall) कांकेर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह दूध नदी में स्थित हैं। हर वर्ष मानसून के मौसम में हजारों पर्यटक इस प्यारे और सुरम्य जलप्रपात को निहारने के लिए आनंद लेने के लिए आते हैं।
तीन चरणों में गिरता है यह झरना
यह जलप्रपात (Malanjkudum WaterFall)तीन चरण में गिरता है। पहला चरण में 60-65 फीट की ऊंचाई पर दूसरा चरण 40-45 फीट और तीसरा चरण 20-25 फीट ऊंचा जलप्रपात है जलप्रपात के उपर नदी का बहाव अत्यंत तेज होता है।
बहुत पुराने समय से छत्तीसगढ़ में मलाजकुडूम जलप्रपात(Malanjkudum WaterFall) सबसे शानदार झरनों में से एक रहा है। यह झरना ख़ास तौर पर मानसून में लोगों का मन मोह लेती है। पर्वतारोही पथ की 10 किलोमीटर लंबाई को पार करने के बाद मलंजकुडुम नाम का एक स्थान है जहाँ से नदी तीन जल प्रपात बनाती है, इन जल प्रपातों की ऊँचाई 10 मीटर है। क्रमशः 15 मीटर और 9 मीटर।
इस वॉटरफॉल की लहरें बेहद आकर्षक और चुनौतीपूर्ण हैं। घूमने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। यह जलप्रपात छात्रों, शिक्षकों में बहुत लोकप्रिय है। पिकनिक के लिए यह एक आदर्श स्थान है। इस स्थान तक पहुँचने के लिए सड़क उपलब्ध है।
Published on:
16 Dec 2022 06:41 pm

बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
