3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल होने से किया इनकार, बैनर लगाकर दी सफाई

Naxalites accused the government: पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल होने से नक्सलियों ने इंकार किया है। नक्सलियों की ओर से बैनर लगाकर शासन प्रशासन पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। बता दें कि 16 नवंबर को अंतागढ़ ब्लॉक के हुर्रापिंजोड़ी गांव के पूर्व सरपंच के भाई मनकेर हुर्रा का शव मिला था।

2 min read
Google source verification
.

नक्सलियों ने लगाए बैनर

Naxalites accused the government: पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल होने से नक्सलियों ने इंकार किया है। नक्सलियों की ओर से बैनर लगाकर शासन प्रशासन पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। बता दें कि 16 नवंबर को अंतागढ़ ब्लॉक के हुर्रापिंजोड़ी गांव के पूर्व सरपंच के भाई मनकेर हुर्रा का शव मिला था। पुलिस ने नक्सलियों द्वारा हत्या करने की आशंका जताई थी। इसे लेकर अब नक्सलियों ने खंडन जारी किया है और बताया है कि आपसी रंजिश में हत्या हुई है। नक्सल संगठन को बदनाम करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

ज्ञात हो कि मुठभेड़ में मारे गए अपने दो साथियों की मौत का बदला लेने नक्सलियों ने बीती रात जिले में जमकर तांडव मचाया। जिले के अलग-अलग नौ स्थानों पर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए मोबाइल नेटवर्क, यात्री बस, जेसीबी, हाइवा, ग्रेडर और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। कई जगहों पर पेड़ काटकर मार्ग अवरूद्ध कर बैनर पोस्टर बांध कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसलिए आज यानि 22 नवम्बर को कांकेर, नारायणपुर व कोंडागांव बंद की अपील की है।

उत्तर बस्तर डिवीजनल कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 30 अक्टूबर को उनके साथी दर्शन पद्दा और जागेश सलाम कुछ काम से सिविल में बाइक से जा रहे थे, इनके साथ मन्ना नरेटी और दशरू हुपोंडी भी थे। शाम करीब 7 बजे मुखबीर की सूचना पर सुरक्षा बलों ने चारों को घेर लिया और गिरफ्तार कर रातभर यातनाएं दी और सुबह करीब 3 से 4 बजे फर्जी मुठभेड़ का रूप देकर उनकी हत्या कर दिया। दो अन्य ग्रामीण जो साथ में गए थे उन पर झुठा प्रकरण बनाकर जेल में डाल दिया।

नक्सलियों को सफाया करने एक षड़यंत्र के तहत बस्तर संभाग अर्धसैनिक बल आतंक मचा रहा है। हजारों लोगों को झुठे प्रकरणों में जेलों में डालकर क्रुर यातना देकर महिलाओं पर अत्याचार कर हत्या करना, फर्जी मुठभेड़ कर मनगढ़त कहानी गढ़कर हत्याएं करना आम बात हो गई है। इस झूठी मुठभेड़ में उनके साथ दर्शन पद्दा और जागेश सलाम की हत्या कर पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में गोला बारूद, हथियार, वर्दी व अन्य दैनिक सामाग्री बरामद किया, जो झूठ है।

की ये अपील
आदिवासी सर्व समाज, बुद्धिजीवी छात्र, नौजवान, जनवादी, सामाजिक संगठन, देश भक्त बुद्धिजीवियों से उत्तर बस्तर डिविजन कमेटी अपील करती है कि उनके साथी दर्शन पद्दा, जागेश सलाम का फर्जी मुठभेड़ में हत्या के विरोध में 22 नवम्बर को बस्तर संभाग के तीन जिला कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव बंद को सफल बनाने में उनका समर्थन दें। परिवहन, व्यापारी, पेट्रोल पंप बंद करने अपील किया है।

Story Loader