कांकेर

सूने मकान में लाखों की चोरी: सोने-चांदी के आभूषण समेत ढाई लाख हुए पार, पुलिस कर रही चोर की तलाश

Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र मांझापारा में चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नकदी समेत 1.92 लाख की चोरी कर फरार हो गए।

less than 1 minute read
Feb 23, 2023
जयपुर में तीन दिन तक रुके थे बदमाश, रोजाना खाते थे मटन बिरयानी

Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र मांझापारा में चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नकदी समेत 1.92 लाख की चोरी कर फरार हो गए। शहर के बीचों बीच थाना से कुछ ही दूरी पर चोरी की घटना से नगरवासियों में खौफ बना है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश चंद ध्रुव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह धमतरी जिला नवागांव निवासी है। जिला परिवहन कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत हैं जो नगर के मांझापार में रवि बाड़ा में किराए के मकान में निवास करता है। 17 फरवरी की शाम करीब 5 बजे अपने घर का ताला लगाकर अपने गांव चला गया था।

1 लाख 92 हजार पार
20 फरवरी को शाम करीब 7 बजे जब घर पहुंचा तो सामने ताला लगा हुआ था, जिसे खोलकर अंदर गया तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था। अपने कमरे में जाकर देखा तो आलमारी टूटी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी को जांच करने पर उसमें रखी चांदी की बिछिया पांच जोड़ी, चांदी की करधन एक नग, चांदी की पायजेब एक जोड़ी, सोने की माथे की बिंदिया, सोने की चैन लॉकेट के साथ, मंगलसूत्र 6 पत्ती वाला, एक नग मंगलसूत्र और आलमारी में रखी थी। नगदी 40 हजार कुल 1 लाख 92 हजार को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Published on:
23 Feb 2023 01:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर