कन्नौज

कन्नौज: CBI के नाम पर रिटायर्ड प्रिंसिपल से 2 लाख नगद, 32 ग्राम के जेवर की टप्पेबाजी, जानें पूरा घटनाक्रम

कन्नौज में टप्पेबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें रिटायर्ड प्रिंसिपल को सीबीआई के लोग बनकर जेवर और नदी ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।

less than 1 minute read
Oct 18, 2023
कन्नौज: CBI के नाम पर रिटायर्ड प्रिंसिपल से 2 लाख नगद, 32 ग्राम के जेवर की टप्पेबाजी, जानें पूरा घटनाक्रम

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रिटायर्ड प्रिंसिपल के साथ सीबीआई बनाकर दो लोगों ने टप्पेबाजी की घटना की घटना के समय रिटायर्ड प्रिंसिपल तहसील जमीन के नाप के संबंध में गया था। कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। घटना कोतवाली क्षेत्र के तहसील की। पुरुषोत्तम नारायण निवासी मकरंद नगर ने बताया कि अपनी जमीन के नाप के लिए तहसील जा रहे थे। साइकिल खड़ी करके जैसे ही अंदर घुसे पीछे से दो लोग चिल्लाते हुए आए और कॉलर पकड़ लिया। बोले समझ में नहीं आ रहा है, आवाज दे रहा हूं, रुक नहीं रहे हो। दिल्ली से आया हूं सीबीआई के लोग हैं।

कागज में अंगूठी और जंजीर रखी निकला पत्थर

इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और उन्होंने कहा कि अंगूठी, जंजीर पहन कर नहीं चलना है। रिटायर्ड प्रिंसिपल के अनुसार उन्होंने श कहा कि भविष्य में वह नहीं पहनेंगे। लेकिन सीबीआई बनकर आए लोगों ने कहा कि अभी उतारिए और इस कागज में रखिए। उनके कहने के अनुसार अपनी जंजीर और अंगूठी सब कागज में रख दिए। सीबीआई के लोग बनकर आए लोगों ने कहा कि इसे अपनी जेब में रख लीजिए।

मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद

पुरुषोत्तम नारायण ने बताया कि जब वह तहसील के अंदर गए तो कुछ शक हुआ। देखा तो कागज में पत्थर थे। उन्होंने चौकी में जाकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा है। जिसमें पूरी घटना दिखाई पड़ रही है। उन्होंने बताया कि टप्पेबाजों ने दो लाख कैश के साथ 26 ग्राम की चेन और 6 ग्राम की अंगूठी ले गए। कोतवाली में तहरीर देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
18 Oct 2023 06:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर