3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनों बाद मंच से गरजीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल, कहा- ठोकने वाली सरकार को अब ठोकने का समय आ गया

कन्नौज पहुंची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर भाजपा (BJP) सरकार पर जमकर हमला बोला.

2 min read
Google source verification
Dimple Yadav

Dimple Yadav

कन्नौज. राजनीतिक चर्चाओं से कई दिनों से दूर रहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी व जिले की पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) गुरुवार को खूब गरजीं। उन्होंने आज कड़े तेवर दिखाते हुए भाजपा (BJP) सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास को ठोकने वाली सरकार को अब ठोकने का समय आ गया है। डिंपल यादव के इस बयान को सुन मौजूद सपाईयों में मानों नई ऊर्जा भर गई। सभी एक सुर में समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पूर्व सांसद गुरूवार को कन्नौज के तिर्वा स्थिति पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां से उन्होंने समाजवादी रथ पर सवार होकर साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि हाल में उन्नाव सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि सीएम योगी जी को ठोकना आता है, अखिलेश संभलकर रहें, कहीं उनका नंबर न आ जाए। इस बयान के बाद सपाईयों में उबाल है। डिंपल यादव का बयान भी साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार है।

ये भी पढ़ें- साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- योगी जी को ठोकना आता है, कहीं अखिलेश यादव का नंबर न आ जाए

ऐसी निकम्मी सरकार को हटा देना चाहिए-

डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। डिंपल ने कहा कि सरकार आप लोगों को डराने, धमकाने, दबाने का काम कर रही है। आज बच्चियां घर से निकलने में डरती हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकार केवल छिपाने का कार्य कर रही है। डिंपल ने कहा कि विकास को ठोकने वाली सरकार को अब ठोकने का समय आ गया है। ऐसी निकम्मी सरकार को हटा देना चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना होगा और एकजुट होना होगा। कन्नौज को समाजवादी कभी नहीं छोड़ेंगे।

चुनाव में विकास का मुद्दा ही रहेगा-

साइकिल यात्रा को रवाना करने के बाद दोबारा पार्टी कार्यालय आई पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास का मुद्दा ही रहेगा। समाजवादी पार्टी विकास के सहारे पूरा चुनाव लड़ेगी। समाजवादी का काम किसी को जाति व धर्म में फंसा कर उसका दोहन करना नहीं है। प्रत्याशियों की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसमें काफी समय है राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से इसपर निर्णय लिए जाएंगे। कन्नौज में तमाम अधूरे पड़े बड़े कार्याें के पूरा होने के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि कोई भी आए उन्हें जनता चुनती है। अधूरे पड़े सारे कार्य जनता के हैं, जनता का पैसा है, ऐसे में जनता का ही काम होना चाहिए। जनता के काम को रोकने वाली सरकारें निकम्मी होती हैं। ऐसी सरकारों को हटाने के लिए समाजवादी अपने घरों से बाहर निकल चुके हैं।

Story Loader