scriptभाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा सपाई गुंडो से बदला लेने का समय, अखिलेश यादव को हराओ | कन्नौज की सीट अब खास बन गई है। जब अखिलेश यादव ने यहां से नामांकन कराया है। बीजेपी के मौजूदा सांसद ने कहा कि सबकी निगाहें कन्नौज की तरफ है। सपा से बदला लेने का समय आ गया है। ‌ | Patrika News
कन्नौज

भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा सपाई गुंडो से बदला लेने का समय, अखिलेश यादव को हराओ

कन्नौज की सीट अब खास बन गई है। जब अखिलेश यादव ने यहां से नामांकन कराया है। बीजेपी के मौजूदा सांसद ने कहा कि सबकी निगाहें कन्नौज की तरफ है। सपा से बदला लेने का समय आ गया है। ‌

कन्नौजApr 29, 2024 / 06:46 pm

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) कन्नौज संसदीय सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बीजेपी से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। काफी जद्दोजहद के बाद अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामांकन कराया है। सुब्रत पाठक लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर बालक आज कन्नौज की तरफ देख रहा है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

up

मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक ने एक सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं से पूछा कि पिछले चुनाव में कितने लोग एक्टिव थे, जिन्होंने मतदान किया था। इसके बाद उन्होंने एक और सवाल किया कि डिंपल यादव को हारने के बाद मजा मिला था, जिस पर कार्यकर्ताओं ने कहा ‘हां’। इस पर उन्होंने कहा कि ज्यादा मजा चाहिए तो अखिलेश यादव को हराना पड़ेगा। ‌

आज देश की निगाहें कन्नौज की तरफ

सुब्रत पाठक ने कहा कि यहां सुब्रत पाठक को कोई नहीं जानता है। क्योंकि वह मुलायम सिंह यादव के लड़के नहीं है। सुब्रत पाठक आप लोगों के बीच से आया हुआ कन्नौज का बेटा है। अखिलेश यादव को हराने पर पूरे दुनिया में पूजे जाओगे। 

वोट से बदला लेने का समय

सुब्रत पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर बालक कन्नौज की तरफ देख रहा है। जिसके पिता को सपाई गुंडो ने मारा, जिसके पिता सपा के दंगों में मारा गया, जिसके मां बहन को सपा सरकार के दौरान अपमानित किया गया। इन सब का बदला हम सबको मिलकर लेना है। आने वाली 13 मई को अब बंदूक और तलवार से लड़ाई नहीं होगी। वोट से लड़नी है। अपने सुरक्षित भविष्य के लिए लड़ाई लड़नी है।

Home / Kannauj / भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा सपाई गुंडो से बदला लेने का समय, अखिलेश यादव को हराओ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो