
मांगा न्याय तो कर दी थप्पड़ों की बरसात, ऐसे हैं यह दरोगा जी-देखें वीडियो
कन्नौज. न्याय पाने के लिए आए दलित फरियादी पर दारोगा जी इतने नाराज हुए कि एक के बाद एक थप्पड़ों की बारिश कर दी, जिसका वीडियों वहां मौजूद एक शख्स ने बना लिया और वायरल कर दिया। जिसके बाद हरकत में आये पुलिस प्रशासन ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। मामला विशुनगढ़ थाने क्षेत्र के चिरकुटी गांव का है, जहां भाइयों से हुए विवाद के बाद न्याय के लिए पीडि़त पुलिस के पास पहुंचा था।
वीडियो हुआ वायरल, हरकत में आए कप्तान
कन्नौज के तालग्राम विकास खंड की ग्राम सभा सरदामई के मजरे चिरकुटी के रहने वाले जगदीश के बेटों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में न्याय के लिए पीडि़त सुनील थाने पहुंचा। इस पर थाने में मौजूद वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौरी शंकर से पीडि़त ने न्याय की फरियाद लगाई। दरोगा पीडि़त की फरियाद सुनने से पहले ही तमतममाते हुए सुनील पर टूट पड़े। और पलक झपकते ही वह सुनील पर थप्पड़ों की बरसात करने लगे। यहां मौजूद लोगों ने पीडि़त की दरोगा द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए एसपी किरीट राठौड़ ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच सीओ लक्ष्मीकांत गौतम को सौंपी दी।
पुलिस नियत की खुली पोल
मारपीट की कैमरे में कैद इस घटना का मामला दारोगा गौरी शंकर से मौजूद पत्रकारों ने पूछताछ करनी चाही तो मना कर दिया। थाने में न्याय पाने आया दलित फरियादी भी आखिर क्या करता थप्पड़ और गलियां खाने से बेहतर है कि वह अपने घर लौट गया। एक दलित फरियादी पर बुरे बर्ताव को देखते हुये पुलिस की नियत की पोल खुल गई है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ और चन्द घण्टों में ही वीडियो वायरल होने पर मामले का संज्ञान पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने लिया और पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया।
चौकीदार का बेटा है पीडि़त
अंग्रेजी हुकूमत में गांव के चौकीदार की तूती बोलती थी। आज उसी चौकीदार के बेटे को महकमे के ही अधिकारी न्याय मांगने पर लात घूंसो से पीट रहे हैं। चिरकुटी गांव के रहने वाले सुनील के पिता जगदीश थाने में चौकीदार हैं।
Published on:
22 Jun 2018 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
