25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी से फोन पर ही दे दिया तीन तलाक

पत्नी ने दर्ज कराई रिपोट, कार्रवाई की मांग की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 31 Mar 2019, 6:10 PM IST

teen talaque

सऊदी से फोन पर ही दे दिया तीन तलाक

कन्नौज. जिले में तीन तलाक काएक मामला सामने आया है। मामूली बात से नाराज शौहर ने सऊदी अरब से ही फोन पर पीडि़ता को तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता ने पुलिस को सूचना देते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

फोन पर फिया तलाक

जिले के मोहल्ला ताजपुर नौकास निवासी जीनी बेगम पुत्री मोहम्मद शमीम ने हरदोई जनपद के थाना पिहानी, मोहल्ला लोहानी निवासी शौहर तौहाद पुत्र खुर्शीद, ननद कैकसा, जाविदा, रानी बेगम जमाल, शीवा बेगम अरसद, अजरा बेगम सहीद के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि शौहर तौहाद सऊदी अरब में सिलाई का काम करते हैं। वह ससुराल में रहती है। ससुरालीजन आए दिन उसे परेशान करते हैं। 23 मार्च की शाम भी ससुरालीजनों ने गाली गलौज के बाद मारपीट की। रात तीन बजे के करीब उसने शौहर को फोन पर मारपीट करने की शिकायत की। इससे नाराज होकर उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। तब से वह छोटे-छोटे दो बच्चों को लेकर भटक रही है।
जीनी बेगम का 10 साल पहले हरदोई जिले के तौहीद के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ निकाह किया गया था। इस बीच दोनों के बीच दो पुत्रियों ने जन्म लिया। पुत्रियों के होने पर तौहीद खुश नहीं था और वह आए दिन जीनी से झगड़ा करने लगा और तौहीद काम करने के लिए सऊदी चला गया। पीडि़ता जीनी की दो बेटी हैं। अलीना (7) और सुमैरा (7) है। पीडि़ता को बेटी होने का ताना देते हुए उसे छोडऩे की बात कहता रहता था जब पीडि़ता ने अपनी ससुराल में यह बात बताई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने भी पीडि़ता को ताना मारते हुए मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद पीडि़ता को उसके पति ने छुटकारा पाने के इरादे से फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग