15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धड़ल्ले से चल रहा अबैध खनन, मौके पर पकड़े गए दो ट्रेक्टर

सुबह एसडीएम ने यहां के एक गांव में छापा मारकर अवैध खनन कर लाई गई 2 ट्रैक्टर बालू जब्त की है।

2 min read
Google source verification
illegal mining in kannauj up latest hindi news

कन्नौज. जिले में अवैध खनन लगातार जारी है। सुबह एसडीएम ने यहां के एक गांव में छापा मारकर अवैध खनन कर लाई गई 2 ट्रैक्टर बालू जब्त की है। अफसरों की टीम देख भागने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने दोनों चालको को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये युवक जिले के एक भाजपा नेता के करीबी बताए जा रहे हैं।

अवैध खनन की मिली थी सूचना

कन्नौज सदर कोतवाली के अलियापुर गांव के पास काली नदी से अवैध खनन कर बालू लाए जाने की सूचना एसडीएम सदर को मिली थी। सूचना पर एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने कोतवाली की फोर्स के साथ नसरापुर गांव में छापा मारा। पुलिस टीम देखकर बालू ले जा रहे चालक भागने लगे। इस दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

भाजपा नेता के बताए जा रहे करीबी

पुलिस ने दोनों चालको को हिरासत में लेकर बालू लदे ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं। पकड़ा गया ट्रैक्टर चालक जिले के एक भाजपा नेता का करीबी बताया जा रहा है। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले भाजपा नेता के बारे में जिले के अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

शुरुआती दौर से चल रहा है विवाद

जिले में बालू खनन का मामला शुरुआती दौर से विवादों के घेरे में रहा है। आनलाइन टेंडर के समय बवाल भी हो चुके हैं जबकि तीन बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो चुकी है। कटरी गौरी, कटरी दुर्जानापुर, कटरी जलेसर अलीपुर, सादिकपुर अलियापुर, दरियापुर पट्टी, कटरी सद्दूपुर व बारामऊ कछोहा समेत नौ घाट बालू खनन के लिए चिह्नित हैं। इनमें किसी तरह पांच घाटों को टेंडर उठा दिए गए, जबकि पर्यावरण एनओसी न मिलने के कारण स्वीकृति नहीं मिली। इसके बाद भी अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। इन्हीं विवादों के कारण तत्कालीन खनन अधिकारी हवलदार सिंह निलंबित कर दिए गए थे।