
कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी नवाब सिंह यादव फिलहाल पुलिस के गिरफ्त में है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। बता दें कि रेप पीड़िता की बुआ और नवाब की बातचीत दोपहर से ही चल रही थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों के नंबरों की कॉल रिकॉर्ड खंगाली।
पुलिस बुआ की तलाश कर रही है लेकिन फोन बंद होने के कारण सही लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रहा है। लेकिन कॉल डिटेल निकलवाने के बाद पता चला कि 11 अगस्त को बुआ और नवाब की कई बार बातचीत हुई थी। पहले बुआ ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले चार-पांच सालों से जानतीं हैं और लगातार संपर्क में रहती हैं।
पीड़िता की मां का कहना था कि लगातार फोन कर मेडिकल जांच न कराने का दबाव बना रही थी। इसके बाद पुलिस ने बुआ को भी आरोपी बनाया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला ने मंगलवार को जिला अस्पताल में मीडिया को बयान देने के बाद वह कचहरी पहुंची थी। उसके बाद से वह कहां गायब हुई इसकी भनक किसी को नहीं लगी। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित छह टीमें गठित कर दीं, लेकिन अभी तक बुआ का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
Updated on:
18 Aug 2024 10:54 am
Published on:
18 Aug 2024 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
