4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj News: शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के बाद 70 लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Kannauj News: शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के बाद 70 लोगों की तबियत बिगड़ गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kannauj News

Kannauj News

Kannauj News: कन्नौज से एक खबर सामने आई है। यहां एक शादी कार्यक्रम में रसगुल्ले खाने के बाद 70 लोगों की तबियत बिगड़ गई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कुछ को इलाज के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया है।

SDM गरिमा सिंह ने बताया कि मरीजों ने मंगलवार शाम मधारपुर गांव में एक शादी समारोह में रसगुल्ले खाए थे। इस समारोह में लगभग 200 लोग आए थे, जिनमें से 70 लोगों की तबियत बिगड़ गई उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि परोसे गए रसगुल्ले खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त शुरु हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इरफान खान (48), शाजिया (सात), रियाजुद्दीन (55), आरजू (एक), अजरा (पांच), शिफा (चार), यूसुफ (दो) और सुल्तान (52) को जिला अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। कन्नौज के सीएमओ शक्ति बसु ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी लोगों की हालत स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है।

Story Loader