कन्नौज

Kannauj news: नाबालिग छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, 2 दिन बाद शव मिला, पुलिस पर आरोप

कन्नौज में नाबालिग छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना हुई थी। पीड़ित परिवार पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। बताया हत्यारोपी पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कर रही है। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया।

2 min read
Sep 02, 2023
Kannauj news: नाबालिग छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, 2 दिन बाद शव मिला, पुलिस पर आरोप

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग छात्रा के अपहरण के बाद रेप और हत्या के मामले को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि पुलिस न्याय संगत कार्रवाई नहीं कर रही है। मृतका के भाई ने बताया कि जब सभी लोग बहन के शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस में थे। उसी समय सौरिख थानाध्यक्ष ने मां पर दबाव डालकर तहरीर लिखवा ली। अब कहती है तहरीर में जो लिखा है। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। जबकि उनकी नाबालिग बहन का अपहरण के बाद रेप और हत्या हुई है। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आज परिजन और ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ।

घटना बीते 24 अगस्त की है। सौरिख थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक छात्रा का दूसरे समुदाय के युवकों ने अपहरण कर लिया। जिसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में हत्या कर शव को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डालकर गाड़ी से कुचल दिया। जिस की दुर्घटना में मौत होना समझ में आए। पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पाक्सो एक्ट भी नहीं लगाया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि नाबालिग छात्रा को गैर समुदाय के युवक परेशान करता था। धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाता था। बीते 24 अगस्त को कॉलेज जाते समय उसका अपहरण कर लिया गया। दो दिनों तक साथ रखने के बाद 27 अगस्त को छात्र का शव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिला।

मृतका के भाई ने बताया

मृतका के भाई ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके साथ परिजन भी चले गए। लेकिन पुलिस उनकी अनपढ़ मां को थाना ले गई। जहां उनसे मन मुताबिक तहरीर ले ली। तहरीर के आधार पर सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब पुलिस से तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई करने की बात कर रही है। जिसमें पाक्सो एक्ट भी नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के घर वाले पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस हत्या आरोपियों से मिली हुई है। उन्होंने किसी अन्य थाने से जांच कराए जाने की मांग की है।

Published on:
02 Sept 2023 08:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर