कन्नौज में गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। जब गंगा नहाते समय दो युवक की डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजनों के घर में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गंगा दशहरा के दौरान गंगा नहाने आए दो युवक नदी में डूब गए। यह देख मौके पर खड़े गोताखोरों ने छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। आनन फानन दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिवारी जनों को मिलते ही कोहराम मच गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट की है।
आज गंगा दशहरा है। इस मौके पर घाट पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवी घाट पर भी भारी संख्या में भक्तों की भीड़ थी। दो युवक गंगा में नहाने के लिए उतरे। जहां गहरे पानी में चले गए। इसके पहले घाट पर खड़े गोताखोर कुछ समझ पाते दोनों डूबने लगे।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दोनों को डूबता देख घाट पर खड़े गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।