संत रविदास की मूर्ति थोड़े जाने के बाद क्षेत्र में तनाव, गांव छावनी में तब्दील
सुब्रत पाठक ने कहा कि सरकार में आने के बाद इन्हें और कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता है। अन्य जातियों के लोगों से कभी पूछा गया कि तुम्हारी जाति के लोगों के पास रोजगार है कि नहीं है? कभी इन लोगों ने सोचा कि गरीब का बच्चा भी डॉक्टर या इंजीनियर बने। इनकी सोच यही तक सीमित रहती है कि इनका लड़का मुख्यमंत्री कैसे बन जाए? बहु सांसद कैसे बन जाए? भैया कैबिनेट में मंत्री बन जाए।
सत्ता में आने के बाद पूरा परिवार मलाई खाता है
कन्नौज सांसद ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पूरि परिवार मलाई खाता है। बाकी जो बचे चमचों को दे दिया जाता है। इसके अलावा उनकी कोई सोच नहीं है। मोदी के आने के बाद काफी परिवर्तन आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लिए कुछ नहीं किया 5 करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया है। जब वह छोटे थे तो दो कमरे के घर में रहते थे। मां लकड़ी का चूल्हा जलती थी। जिससे पूरे घर में धुआं भर जाता। आंख से आंसू निकलने लगते थे। आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर घर गैस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यही मोदी की गारंटी है।