2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पितरों की विदाई के साथ कुछ इस तरह माता रानी के आगमन की हुयी तैयारी

-पितरों की विदाई के साथ शारदीय नवरात्रि की चल रहीं तैयारियां-घरों व मंदिरों में मातारानी के आगमन को लेकर जुटे लोग

less than 1 minute read
Google source verification
पितरों की विदाई के साथ कुछ इस तरह माता रानी के आगमन की हुयी तैयारी

पितरों की विदाई के साथ कुछ इस तरह माता रानी के आगमन की हुयी तैयारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कन्नौज. शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। आश्विन की अमावस्या पर पितरों को विदाई दी जाएगी। घरों में कन्याओं सहित मानों का भोज होगा। ब्राह्मणों व आचार्यों को दान भी दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर घरों व मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।

कन्नौज के एसबीएस इंटर कॉलेज मैदान पर सन्मार्ग संस्था की ओर से तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। करीब 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए टीम जोरशोर से जुटी है। यहां धार्मिक कार्यक्रम के अलावा छात्र-छात्राओं की भी कई प्रतियोगिताएं होती हैं। दूसरी ओर मंदिरों व घरों में भी सजावट, रंगाई-पुताई व तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

दूसरी ओर बाजार में दुकाने भी सज गईं हैं। बुधवार यानि आज चुनरी, फोटो व किताबें खरीदने के लिए दुकानदारों के यहां भीड़ लगेगी। कारण, मंगलवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से दुकाने बंद थीं। एक दिन का समय रह गया है। गुरुवार से आठ दिवसीय शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे।

Story Loader