कन्नौज

लग्जरी कार से लूट की घटना करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस को चार की तलाश’

कन्नौज में लग्जरी कार से लूट की घटनाएं करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं।‌जो ऑटो, बस अड्डे से महिला का चयन करती थी। फिर उन्हीं के साथ सवारी बनकर उनके बगल में बैठ जाती थी।

2 min read
Jun 09, 2025
फोटो सोर्स-कन्नौज पुलिस 'X'

कन्नौज में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब ऑटो, टेंपो या अन्य वाहनों में बैठी टारगेट सवारी के साथ बैठकर जेवरों से भरा बाग या नगदी चोरी कर लेती थी। तिर्वा और गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में इसी प्रकार की लूट की घटना हुई थी। दोनों ही थाना में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लग्जरी गाड़ी भी बरामद की गई है। चार अभियुक्त अभी फरार है। जिसमें कार चालक भी शामिल है। घटना गुरसहायगंज थाना क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को ई-रिक्शा में बैठी महिला के साथ टपकेबाजी की घटना हुई थी। जिसमें महिला का जेवरों से भरा बैग लेकर कुछ महिलाएं गायब हो गई थी। इसी प्रकार की एक घटना 25 मई को हुई थी। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना में टेंपो में बैठी महिला के साथ बैठी महिलाओं ने उसके भी जेवर और नगदी गायब कर दिए। इस संबंध में तिर्वा और गुरसहायगंज थाना में संगत धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने घटना का किया खुलासा

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपरोक्त घटनाओं से संबंधित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जो फर्रुखाबाद की रहने वाली है। जिनके कब्जे से इन दोनों घटनाओं में लूट गए सामान की बरामद की हुई है। जो महिलाओं सहित कार चालक और एक अन्य व्यक्ति वांछित है।

'कीया' गाड़ी से करती थी चोरी

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि उनके पास 24 लाख की 'कीया' गाड़ी है। जो चोरी के पैसे से खरीदी गई है। यही महिलाएं टेंपो, बस अड्डा या ऐसी जगह जहां महिलाओं की चहल कदमी ज्यादा होती है। वहां से टारगेट निश्चित करती हैं। जिस साधन में महिलाएं बैठी थी। उन्हीं के बगल में जाकर यह महिलाएं भी बैठ जाती थी। मौका मिलते ही बैग और जेवर गायब पार देती थी।

पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक बड़ा गैंग पकड़ा गया है। जिसने कई अन्य घटनाओं को करना स्वीकार किया है। 24 लाख की 'कीया' गाड़ी भी बरामद की गई है। जीतन नाम का ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। इनमें दो अन्य महिलाओं के साथ एक पुरुष का भी भी नाम सामने आए हैं। वह भी फर्रुखाबाद की रहने वाली है। कुल चार अभियुक्त अभी वांछित है। यह एक बहुत बड़ा गैंग है। जिसने कई जनपदों में टप्पेबाजी और चोरी की घटनाएं की है।

Published on:
09 Jun 2025 06:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर