कन्नौज

UP monsoon: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, रात में बारिश की संभावना

कन्नौज में आज शाम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है बिजली भी गिर सकती है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए। मौसम विभाग ने लोगों को एडिट किया है।

2 min read
Jul 09, 2023
UP monsoon: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, रात में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज रात गरज के साथ पानी की संभावना है। 27 डिग्री तापमान के बीच छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम में दक्षिण पूरब दिशा से आने वाली हवाओं का असर आज दिखाई पड़ेगा। बीते शनिवार को एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम पहुंच गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई अन्य लोग भी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बीते शनिवार का दिन कन्नौज के लिए बारिशों वाला रहा। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने की भी घटना हुई। जिसकी चपेट में आने से खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय किसान उमेश यादव निवासी भुरजनी थाना गुरसहायगंज की मौत हो गई। उमेश यादव की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने परिवारी सदस्यों को ढांढस बंधाया और प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजस्व टीम भी मौजूद थी।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे कई अन्य लोग भी झुलस गए। जिसमें लक्ष्मीनारायण निवासी चौबिया नगला तालग्राम शामिल है। जो अपनी मूंगफली की फसल की सुरक्षा के लिए खेत में गए थे। खेत में बकरी चरा रही सीमा देवी और उसका 7 वर्षीय पुत्र प्रांशु निवासी नदसिया भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे दोनों झुलस गई। यह सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। अकाशीय बिजली की चपेट में आने वालों में सुभाष और उसकी पत्नी निवासी महाचंदापुर तिर्वा भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Published on:
09 Jul 2023 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर