कन्नौज में रात में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट आएगी। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया है। आज रात में बादल गरजने के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 26 जुलाई बुधवार को भी मौसम बारिश वाला रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी। कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होने की संभावना है।
आज उमस और गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आसमान में चारों तरफ बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रात में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। रात में तापमान न्यूनतम स्तर पर रहेगा। जो 27 डिग्री है। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें: अदालत का आदेश, डीएम पर लगा भारी-भरकम जुर्माना
26 जुलाई का मौसम
बुधवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली परिवर्ती हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात को भी बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।