4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन में तेज धूप के बाद जमकर बरसे ओले, लोगों ने उठाया लुफ्त, देंखे वीडियों

अचानक बदले मौसम को जब तक लोग समझ पाते तब तक तेज बारिश भी शुरू हो गई और देखते ही देखते झमाझम ओले गिरने लगे।

2 min read
Google source verification
weather news ola rain in heavy sunny

दिन में तेज धूप के बाद जमकर बरसे ओले, लोगों ने उठाया लुफ्त, देंखे वीडियों

कन्नौज. दिन में तेज धूप के बाद शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली तो तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आई। अचानक बदले मौसम को जब तक लोग समझ पाते तब तक तेज बारिश भी शुरू हो गई और देखते ही देखते झमाझम ओले गिरने लगे। जिसके बाद जो लोग जहां थे वही थम गए, तो तेज गर्मी की बजह से घरों में छुपे लोग अचानक बदले मौसम का लुत्फ़ लेते नजर आए। लोगों की माने तो मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिली है।

जमकर बरसे ओले

तो वहीँ जनपद में कई जगह हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ जहां एक ओर मौसम खुशनुमा हुआ वही ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ। जिससे किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है। इस ख़राब मौसम की जानकारी जिला प्रसाशन को भी नहीं हुई जो बह अलर्ट कर सकता। फसलो में सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों में व दालों में हुआ।

दिन में था 44 डिग्री सेल्सियस पारा

सोमवार को सुबह दस बजे के बाद सूरज की तेजी ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। हर शख्स पसीने से तरबतर नजर आया। दोपहर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर में लोग अपने-अपने घरों की तरफ रुख करने लगे। काम करने वाले पसीना-पसीना दिखे। चेहरे को अंगौछे से छिपाकर काम काज निपटाने में मशगूल लोगों की हालत खराब रही। युवतियां व महिलाएं दुपट्टे से मुंह ढक कर धूप से बचने का प्रयास करती रहीं। किसी ने गन्ने का जूस तो किसी ने नीबू-पानी पीकर गले को तर किया।

बच्चों ने बारिश का लिया मजा

शाम चार बजे के बाद आसमान पर बदली छाने लगी। कुछ देर बाद धूल भरी आंधी के साथ बारिश व ओले गिरने लगे तो लोग घरों पर दुबक गए। करीब आधा घंटा तक बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरते रहे। इस दौरान बच्चों ने बारिश का मजा लिया। बारिश के बाद पारा लुढ़क कर 40 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन उमस रही।

जलभराव से लोग परेशान

बिन मौसम हुई बारिश से शहर में स्वच्छता की पोल खुल गई। हल्की बारिश में तिर्वा रोड, नखासा, शेखपुरा, चौधरीसराय रोड, लाला मिश्र, हम्मालीपुर्वा समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। नगर वासियों ने बरसात से पहले शहर के नाली व नालों की सफाई कराने की मांग की ताकि बरसात में जलभराव की समस्या से दो-चार न होना पड़े।

कही ख़ुशी तो कही परेशानी बनी बारिश

बिन मौसम हुई बारिश से कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ मक्का किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। बिजली समस्या के कारण मक्का की सिचाई को लेकर परेशान किसानों को कुछ राहत मिली। वहीं, खरबूज व तरबूज की फसलों में पानी व ओले गिरने से नुकसान की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

Story Loader