
युवकों को पहली ही वारदात ने पहुंचाया जेल, महिला के मिलकर दिया था इस घटना को अंजाम
कन्नौज. दो बुजुर्ग किसानों को अपनी कार में लिफ्ट देकर उनसे उनकी रकम लूटने वाले शातिर गिरोह को दबोच कर पुलिस ने एक गुडवर्क किया । पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए शातिरों में दो युवक व एक युवती है। हालांकि उन तीनों का पहले का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन दो बुजुर्ग किसानों को लूटना उन्हें मंहगा पड़ गया। पुलिस ने तीनों के पास से 80 हजार रुपए सहित उस कार को बरामद किया है, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया था।
ऐसे हुई वारदात
जनपद कन्नौज के कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र में 27 सितम्बर को तब सनसनी फैल गई थी, जब दो बुजुर्ग किसान छिबरामऊ कोतवाली के ही राकेश सिंह यादव निवासी नकटपुर और नगला गंगे निवासी चन्द्रभान पाल से 97 हजार रुपए की लूट हो गई थी। वह दोनों कोल्ड स्टोर में किसानों को पैसा देने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक कार रुकी और एक गांव जाने का रास्ता पूछा। कार में बैठे तीन लोगों ने उन्हें अपने झांसे में लेकर दोनों को कोल्ड स्टोर तक छोड़ने की बात कही। कार में दो युवक और एक युवती को देखकर दोनों किसान को कोई शक भी नहीं हुआ। रास्ते में तीनों ने दोनों किसानों को कार से धक्का देकर उनसे उनकी रकम लूट ली। उसी दिन रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी।
एएसपी केसी गोस्वामी ने किया पर्दाफाश
एसपी ने मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी थी। एसपी दफ्तर में एएसपी केसी गोस्वामी ने मामले से पर्दा हटाते हुए बताया कि स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ और उनकी टीम ने तीनों आरोपियों को कार सहित पकड़ लिया। पीड़ित किसानों से शिनाख्त कराई गई, किसानों ने कार व आरोपियों को पहचान लिया।
पुलिस ने भेजा इनको जेल
लिस ने किसानों को लूटने के आरोप में छिबरामऊ कोतवाली के बहबलपुर निवासी पिन्टू उर्फ जोगिन्दर कुमार पुत्र मुन्नालाल, उसी गांव के अमित कुमार पुत्र राम सिंह और बहबलपुर की ही पूजा पुत्री महेश चन्द्र को लूट के आरोप में गिरफ्तार कर उनके पास से 80 हजार रुपए और कार भी बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि 17 हजार रुपए इन्होंने खर्च कर लिए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद यह तीनों कार से सौरिख की तरफ गए थे, एक घंटे बाद वापस छिबरामऊ आ गए थे
Updated on:
4 Oct 2018, 5:58 PM IST
Published on:
4 Oct 2018, 5:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.