4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोर्ब्स : संपत्ति में 19 करोड़ की गिरावट के बावजूद 75वें सबसे रईस उद्योगपति बने मुरली बाबू

कारोबार जगत ने पिछले दो साल में कई कीर्तिमान गढ़े हैं. इस क्रम में एक तरफ अरबपतियों की सूची में कई नए नाम जुड़े तो दूसरी ओर दिग्‍गज अरबपतियों की संपत्‍ति घट गई. इस बात का सबूत प्रस्‍तुत किया है प्रतिष्‍ठित अंतरर्राष्‍ट्रीय पत्रिका फोर्ब्‍स ने. फोर्ब्‍स की ओर से देश के शीर्ष 100 उद्योगपतियों की संपत्‍ति का आंकलन करने वाली रिपोर्ट जारी की गई है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

फोर्ब्स : संपत्ति में 19 करोड़ की गिरावट के बावजूद 75वें सबसे रईस उद्योगपति बने मुरली बाबू

कानपुर। कारोबार जगत ने पिछले दो साल में कई कीर्तिमान गढ़े हैं. इस क्रम में एक तरफ अरबपतियों की सूची में कई नए नाम जुड़े तो दूसरी ओर दिग्‍गज अरबपतियों की संपत्‍ति घट गई. इस बात का सबूत प्रस्‍तुत किया है प्रतिष्‍ठित अंतरर्राष्‍ट्रीय पत्रिका फोर्ब्‍स ने. फोर्ब्‍स की ओर से देश के शीर्ष 100 उद्योगपतियों की संपत्‍ति का आंकलन करने वाली रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट में संपत्‍ति और रैंकिंग का नुकसान खाने वाले शेष 5 उद्योगपतियों में अनिल अंबानी शीर्ष पर हैं. वहीं शहरवासियों को जानकर गर्व होगा कि इस रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर घड़ी समूह के प्रवर्तक मुरलीधर और बिमल ज्ञानचंदानी का नाम शामिल है.

ऐसी है नई रिपोर्ट
फोर्ब्‍स की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 जिन लोगों के लिए सबसे अच्‍छा रहा, उसमें बायोकॉन की चेयरपर्सन किरन मजूमदार शॉ का नाम शामिल है. इस क्रम में बताया गया है कि इस साल उनकी संपत्‍ति में करीब 1.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. इसे देखते हुए वह देश की 39वीं सबसे रईस भारतीय हैं.

इनको फल गई नोटबंदी
इसके बाद नाम आता है पेटीएम वाले विजय शेखर शर्मा का. जी हां, वैसे माना जा रहा है कि विजय शेखर को नोटबंदी काफी फल गई. उनकी संपत्‍ति में 46 फीसदी का उछाल आया. ‘टॉप फाइव लूजर्स’ की सूची में सबसे ऊपर मुथुट फाइनेंस के एमजी जॉर्ज मुथुट का नाम है.

इनकी दौलत में आ गई कमी
बताया गया है कि पतंजलि वाले आचार्य बालकृष्‍ण की दौलत में भी 26.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद वह देश के 25वें सबसे धनवान शख्‍स हैं. वैसे यहां आपको ये भी बता दें कि धनपतियों की रैंकिंग में झटका खाने वालों में मुरली बाबू का नाम भी शामिल है. देश के शीर्ष पांच उद्योगपतियों की सूची में उनका नाम तीसरे स्‍थान पर है. इस साल उनकी नेटवर्थ में 1900 करोड़ की कमी बताई गई है. पिछले साल मुरली बाबू अपने भाई बिमल ज्ञानचंदानी के साथ भारत के 75वें सबसे रईस व्‍यक्‍ति की पायदान पर काबिज हैं.

Story Loader