
दो हरकोर्टियंस को मिला 50 हजार की स्कॉकलरशिप का ‘तोहफ़ा’
कानपुर। एचबीटीयू छात्रों से जुड़ी एक गुड न्यूज़ सामने आई है. दरअसल बताया गया है कि यूनीवर्सिटी के पेंट टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट का इंडिगो पेंट के साथ करार हो गया है. इसके तहत कंपनी ने अपना शुरुआती स्टैंड लिया है. इस क्रम में बताया गया है कि हर साल पेंट टेक्नोलॉजी के दो छात्रों को कंपनी की ओर से 50-50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी. यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्रों को दी जा रही है. इस क्रम में इस साल दो मेधावी छात्रों का चयन किया गया है. अब जाहिर तौर पर आप भी जानना चाह रहे होंगे कि आखिर कौन हैं ये दो छात्र. आइए जानें कौन हैं ये छात्र.
इन्हें मिली स्कॉलरशिप
इस साल एचबीटीयू के जिन दो छात्रों को स्कॉलरशिप मिली है वह हैं रूपांशु रस्तोगी व नितीश अरोड़ा. इन दोनों को पेंट कंपनी के एमडी हेमंत जालान ने स्कॉलरशिप की चेक प्रदान की है. डिपार्टमेंट हेड डॉ. पीके कमानी ने उन्हें डिपार्टमेंट की सैर भी कराई.
व्यक्त की सहमति
इस खास मौके पर एमडी ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. एनबी सिंह से मुलाकात की. पेंट कंपनी के मुखिया ने रिसर्च के लिए अनुदान देने पर भी सहमति व्यक्त की है. इस मौके पर एमडी जालान ने बताया कि वर्ष 2000 में कंपनी ने पेंट के व्यवसाय में 2 करोड़ से बिजनेस शुरू किया था. आज यह बिजनेस 650 करोड़ का हो गया है. आगे भी उन्नति को लेकर बड़ी-बड़ी प्लानिंग्स हैं. आशा है कि कंपनी तरक्की की राह पर और आगे तक जाएगी.
बता दें ऐसा
आपको बता दें कि जेब्रा पेंट का प्रसार फेमस क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं. कंपनी की फैक्ट्री त्रिची, कोचीन, जोधपुर में चल रही हैं. इसका हेड ऑफिस पुणे में है. उन्होंने बताया कि इस समय कंपनी 27 राज्यों में अपना बिजनेस कर रही है. इतना ही नहीं आगे इसका बिजनेस और बढ़ाने का पूरा प्रयास है.
Published on:
28 Nov 2018 02:44 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
