19 नवम्बर से कानपुर में शुरू होगी हवाई सेवा, जानिये और क्या होगा  खास

भाजपा द्वारा देश के कोने कोने में निकाली जा रही तिरंगा रैली यात्रा के अंतिम दिन आज केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजजू ने कानपुर देहात के बारा प्लाज़ा से यात्रा प्रारम्भ कर हिंदी भवन में कार्यक्रम में शरीक हुये। 

2 min read
Aug 24, 2016
KANPUR
कानपुर। भाजपा द्वारा देश के कोने कोने में निकाली जा रही तिरंगा रैली यात्रा के अंतिम दिन आज केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजजू ने कानपुर देहात के बारा प्लाज़ा से यात्रा प्रारम्भ कर हिंदी भवन में कार्यक्रम में शरीक हुये। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हे मंच तक ले जाया गया। जिसके बाद अकबरपुर भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह उर्फ भोले ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच अन्य नेताओं ने उन्हें बुके व फूल भेंट किये। इसी दौरान शुरू हुयी बारिश ने कार्यक्रम में बाधा डाल दी, लेकिन तिरंगा के जोश ने लोगों को हिलने नहीं दिया।

तिरंगा यात्रा लद्दाख से शुरू होकर लोगों के दिलों तक पहुंची

किरन रिजजू ने कहा कि, 15 अगस्त को हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। जिसके चलते हमने 15 अगस्त को समुद्र तल से 18 हजार तीन सौ अस्सी फुट की ऊंचाई पर सेना के बीच लद्दाख में तिरंगा फहराकर ये तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री के आदेशानुसार यह यात्रा देश के कोने कोने में निकाली गयी। जिसका प्रमाण है कि, भारतीय जनता पार्टी के चहेतों के अंदर आज भी राष्ट्रप्रेम की ज्वाला धधक रही है। जो देश के लिये मर मिटने को तैयार है। जिसका परिणाम जगह जगह निकाली गयी सफल तिरंगा रैली बयां कर रही है।


KANPUR

19 नवम्बर से कानपुर से होगी हवाई सेवा शुरू

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि, देश के विकास के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकासपरक योजनाओं का संचालन किया। जिसका सीधा सरोकार देश की जनता से है। ये विकास कार्य स्वार्थ परक नहीं बल्कि देश हित में है। जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। कानपुर की बंद पड़ी हवाई यात्रा के लिये कवायद पूरी हो चुकी है। आगामी 19 नवम्बर से कानपुर की नाइट लैंडिंग सेवा शुरू कर दी जायेगी। जिसका लाभ कानपुर क्षेत्र सहित देश के अन्य लोग भी ले सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, कानपुर की हवाई यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री ने गम्भीरता से लेते हुये हवाई सेवा शुरू करने का फैसला कर लिया है। आगामी 19 नवम्बर से रात्रि लैंडिंग सेवा शुरू कर दी जायेगी।

Published on:
24 Aug 2016 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर