2003 में ब्लू वर्ल्ड थीम का प्रोजेक्ट तैयार हुआ था। इसे कानपुर के एक व्यापारी प्रवीण मिश्रा ने बनाया है। इस प्रोजेक्ट में सिर्फ इंडियन कल्चर लेने के बजाय यूरोप, चाइना, इजिप्ट, म्यांमार के कल्चर को लिया गया है। प्रवीण के मुताबिक, इन पांचों कंट्री के थीम पर रिसर्च करने में कुल पांच साल का समय लगा। इसके अलावा इंटरनेट, किताब और कई इतिहासकारों से भी इसको लेकर विचार किया। यहां पर हर कंट्री के कल्चर को स्थापित करने में करीब तीन साल लगा।