
कोर्ट में पेशी पर आए बंदी ने सिपाही को दिया चकमा, रफूचक्कर होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. दुष्कर्म के मामले में जिला जेल से माती कोर्ट में पेशी पर आया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी कानपुर देहात के शिवली कस्बे के साकेत नगर का निवासी है। जिसे किशोरी से दुष्कर्म के मामले में स्पेशल जज पाक्सो एक्ट कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। बंदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। सक्रिय हुई पुलिस ने फरार बंदी की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
कानपुर देहात के शिवली कस्बे की एक किशोरी के साथ 6 मई 2020 को दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कस्बे के साकेत नगर के रहने वाले अनिल राठौर को 17 मई 2020 को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की थी। वहीं मंगलवार को अनिल को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट कोर्ट संख्या- 13 में पेशी पर लाया गया था।
कोर्ट परिसर की हवालात से उसको सिपाही यादराम की अभिरक्षा में पेशी पर ले जाया गया था। वहां पेशी के बाद आरोपित किसी तरह सिपाही को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तत्काल अकबरपुर कोतवाल मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि भागे हुए बंदी की तलाश की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई हेागी।
Published on:
02 Nov 2021 11:22 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
