
ऐसा बांग्लादेशी घुसपैठिया जो कानपुर की लड़की से शादी कर खड़ा किया करोड़ों का एंपायर, पुलिस के लिए बना सिरदर्द
रिजवान मोहम्मद बांग्लादेश से आने के बाद कानपुर की लड़की से शादी की और उसे लेकर बांग्लादेश चला गया। दोबारा अपने बच्चों और पत्नी के साथ गैर कानूनी तरीके से भारत में घुसा। अब पुलिस जांच कर रही है।
बांग्लादेशी नागरिक रिजवान मोहम्मद की उठक बैठक शहर के रसूखदार लोगों के बीच होती थी। जिससे उसकी भी गिनती उन्हीं में होने लगी। उसकी पहचान अधिकारियों से लेकर राजनैतिक, नौकरशाह, बड़े-बड़े उद्यमियों से थी। जिनके बीच बैठता उठता था और इन सभी को इस बात की जानकारी थी कि रिजवान मोहम्मद बांग्लादेशी नागरिक है। लेकिन किसी ने भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं किया और इसकी जानकारी पुलिस से साझा नहीं की। जिसका नतीजा आज निकल कर सामने आ रहा है। रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
बांग्लादेशी नागरिक रिजवान अहमद के विषय में लोगों को गलतफहमी थी कि रिजवान मोहम्मद शहर में चोरी छुपे रह रहा है। लेकिन ऐसा नहीं था। सपा विधायक इरफान सोलंकी के लेटर पैड पर उसे भारतीय नागरिक का प्रमाण पत्र दिया गया था। इसके अतिरिक्त मन्नू रहमान के सहित लगभग पांच अन्य पार्षदों के नाम सामने आ रहे हैं। जिनसे रिजवान मोहम्मद के संबंध थे। जिस अपार्टमेंट में रिजवान मोहम्मद की पत्नी रहती थी। उसी में पुलिस का एक बड़ा अधिकारी भी रहता है। इससे भी बड़ा खुलासा यह हो चुका है कि रिजवान मोहम्मद से डीसीपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों द्वारा वसूली की गई। जिससे कानपुर पुलिस बैकफुट पर आ गई है।
हवाला के काम में अच्छा मुनाफा दिखाई पड़ा
पुलिस खुलासे में सामने आया कि 2016 में भारत आने के बाद रिजवान मोहम्मद ने ढाका से हवाला के माध्यम से पैसा मंगाया। यह पैसा दुबई के रास्ते आया था। हवाला के काम में रिजवान मोहम्मद को अच्छा मुनाफा दिखाई पड़ा। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी हिना की बहन के पति के साथ मिलकर हवाला कारोबार करने लगा। जिसका आगरा में बड़ा कारोबार था। सूत्रों के अनुसार हवाला के रास्ते अब तक दोनों ने करोड़ों रुपए की कमाई की।
शादी करके वापस बांग्लादेश चला गया था
दरअसल 1998 में रिजवान मोहम्मद का निकाह वायदा बाजार कानपुर निवासी हिना से हुआ था। यह निकाह दिल्ली में हुआ था। उसके बाद चोरी छुपे कोलकाता के रास्ते अपनी पत्नी को लेकर बांग्लादेश लौट गया। हिना ने बांग्लादेश में 3 बच्चों को जन्म दिया। 2016 में रिजवान मोहम्मद एक बार फिर गैरकानूनी तरीके से पत्नी और बच्चों के साथ बंगाल के रास्ते भारत में घुसा। मूलगंज थाना में रिजवान मोहम्मद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
Updated on:
02 Jan 2023 09:25 pm
Published on:
02 Jan 2023 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
ट्रेंडिंग
