
Akram Saifi And Rajeev Shukla
Rajeev Shukla: BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के निजी सहायक अकरम सैफी पर गोरखपुर के एक क्रिकेटर ने टीम में सिलेक्शन करवाने के लिए 10 लाख रुपए घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। क्रिकेटर का दावा है कि उसने 8 लाख रुपए नकद और दो लाख से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। इसके बावजूद उसका टीम सिलेक्शन नहीं हुआ। अब खिलाड़ी ने उन्नाव जिले के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
गोरखपुर के क्रिकेटर ने उन्नाव में सहारनपुर किक्रेट असोसिएशन से जुड़े अकरण सैफी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। अकरम BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के निजी सहायक हैं। पुलिस के मुताबिक सत्य प्रकाश यादव कानपुर में किक्रेट खेलता है। आरोप है कि सत्य प्रकाश ने यूपी किक्रेट एसोसिएशन के कई ट्रायल्स में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बावजूद उसका सिलेक्शन नहीं हुआ।
सहारनपुर क्रिकेट एसोशियन के चेयरमैन हैं अकरम
इसी दौरान उसकी मुलाकात अनुराग से हुई। अनुराग ने कहा कि उसका संबंध अकरम से है, जो सहारनपुर क्रिकेट एसोशियन के चेयरमैन हैं। उसने सत्य प्रकाश को अकरम से मिलवाया। अकरम ने कहा कि अनुराग जैसा कह रहा, वैसा कर लो, मैं तुम्हें खिलवा दूंगा।
इसके बाद अनुराग ने क्रिकेटर से 10 लाख रुपए मांगे। सत्य प्रकाश ने अनुराग को 8 लाख नकद और 2.45 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इसमें से 75 हजार अनुराग के भाई अनुभव के खाते में भी डाले गए। सिलेक्शन ना होने पर सत्य प्रकाश ने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद अकरण, अनुराग और अनुभव के खिलाफ IPC- 420, 406, 506 के तहत करवाया गया है। वहीं, उन्नाव पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।
Updated on:
10 Apr 2024 01:35 pm
Published on:
10 Apr 2024 01:20 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
