2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में बीजेपी का डंका, रेनू शर्मा को मिली जीत: देखें फोटो

जिले के झींझक ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेनू शर्मा ने एक तरफा जीत हासिल की।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP Renu Sharma won block pramukh by election in jhinjhak photos

कानपुर देहात. जिले के झींझक ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेनू शर्मा ने एक तरफा जीत हासिल की। वहीं दूसरे प्रत्याशी निखिल सिंह को एक भी मत नहीं मिला।

BJP Renu Sharma won block pramukh by election in jhinjhak photos

वहीं मतदान के दौरान पड़े 57 मतों में से 3 अवैध और बाकी 54 मत भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेनू शर्मा को मिले। दरअसल यूपी की सत्ता बदलने के बाद सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र यादव को हटाने की कवायद शुरू हो गई थी। इसी के चलते करीब 52 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने राजेन्द्र यादव के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था।

BJP Renu Sharma won block pramukh by election in jhinjhak photos

जिसके बाद प्रशासन ने झींझक ब्लाक के प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए 11 अगस्त को नामाकंन कराया था। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेनू शर्मा के साथ दूसरे प्रत्याशी निखिल सिंह ने नामांकन दाखिल किया था।