
कानपुर में मुख्यमंत्री सहित दिखाई पड़ेंगे बीजेपी की स्टार प्रचारक, जनता से करेंगे वोट की अपील
UP Nikay Chunav : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को होना है। जिसके बाद जहां जहां पर पहले चरण में मतदान होना है। वहां पर बीजेपी का चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया है। अब दूसरे चरण को लेकर बीजेपी ने चुनाव प्रचार की रफ्तार को बढ़ा दिया है। जिसके चलते कानपुर में बीजेपी के स्टार प्रचारकों जल्द ही आपके बीच आने वाले हैं।
कानपुर में बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य स्टार प्रचारक दूसरे चरण के मतदान को लेकर कानपुर में रोड शो और जनसभा करने के लिए जल्द ही आपके बीच पहुंचने वाले हैं जल्द ही सभी के कार्यक्रम की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
वही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का 4 मई को कानपुर आना तय हो चुका है। दूसरे चरण के प्रचार अभियान के तहत पहले दिन 3 जनसभाएं भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही हैं। जिसमे बृजेश पाठक साढ़े तीन बजे मर्चेंट चैंबर हॉल में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:30 बजे साकेत नगर मंदाकिनी पैलेस में पूर्व छात्र नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगे, 5:25 पर काकादेव में नव मतदाता सम्मेलन में भाग लेंगे।
Published on:
02 May 2023 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
