7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : लड़की कहती रही बचाओ-बचाओ, लेकिन हैवान उसके साथ करता रहा…

10वीं की छात्रा को मंजूर नहीं था उसका प्रपोजल, गुस्साया प्रेमी बना खौफनाक हैवान तो मचा हड़कंप

2 min read
Google source verification
kanpur dehat

कानपुर देहात. यूपी में बेहतर कानून-व्यवस्था का दावा करने वाली यूपी पुलिस इन दिनों कानून-व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस अपराधियों के सामने बेबस नजर आ रही है। ताजा मामला कानपुर देहात के ऊमरपुर गांव का है, जहां कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा का पीछा कर रहे एक शख्स ने धारदार हथियार से उस पर कई वार किये कि देखने वालों की रूह कांप गयी। इतना ही नहीं छात्रा को मारने के लिए इस शख्स ने उसके गले पर भी वार किया। किसी तरह छात्रा ने भागते हुए पड़ोस के खेत में काम कर रहे एक शख्स के पास पहुंचकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। तभी पास से गुजर रहे छात्रों ने भी शोरगुल मचाया, जहां लोगों ने लड़की को घायल देख उसे अस्पताल पहुचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किये और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
घटना कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के उमरपुर इलाके की है। बताया गया कि हाईस्कूल में पढ़ रही छमाही की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को एक युवक ने पहले रोका और फिर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात यहां तक पहुंच गयी कि इसके बाद उस युवक ने गुस्से में आकर किसी धारदार हथियार से छात्रा पर हमला बोल दिया। वार इस कदर किये गए कि छात्रा की गर्दन तक काटने का प्रयास किया गया। खुद की जान बचाने के लिए छात्रा एक खेत में काम कर रहे शख्स के पास चीखती-चिल्लाती भागी, जहां पहुंचकर छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। छात्रा को घायल अवस्था में देखकर खेत में पानी लगा रहे लोगों ने छात्रा को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के होश में आते ही बयान दर्ज कर लिए और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। चिकित्सकों के मुताबिक, अब इस छात्रा की हालत स्थिर है और किसी धारदार हथियार से पूरे शरीर में कई वार किये गए हैं।

गांव के इस युवक ने दिया घटना को अंजाम
पीड़ित छात्रा के पिता ने मौके पर पहुंचकर अपनी बेटी से बात की और घटना के बारे में जानकारी करने के बाद पीड़िता के पिता का कहना था कि मेरी बेटी स्कूल से पेपर देकर वापस लौट रही थी, तभी उमरपुर गांव के झल्लू नाम के लड़के ने मेरी बेटी को रोककर उससे छेड़खानी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे जान से मारने का प्रयास किया है।

कुछ इस कदर रहा पुलिस का रुख
एक तरफ जहां पीड़िता का पिता अपनी बेटी के साथ हुई इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स को नाम के साथ पहचानते हुए आरोप लगा रहा है और इस वारदात को अंजाम देने के लिए सीधे-सीधे आरोपित कर रहा है। इस मामले में पुलिस घटना के बारे में तो सब कुछ बोल रही है, लेकिन इस वारदात के पीछे एक तरफ़ा मोहब्बत में हमले की बात से इनकार कर रही है। फिलहाल पिता ने पुलिस को तहरीर दी है और पुलिस कार्यवाही में जुट गयी है।

देखें वीडियो-