चलटी ट्रेन में ये युवक बना रहा था छात्रा का MMS, उसके बाद दी धमकी

MMS बनाने के दौरान छात्रा की नजर युवक पर पड़ गई तो उसने इसकी सूचना अन्य छात्राओं को दी।

less than 1 minute read
Jan 07, 2017
mms
कानपुर. आनंद विहार से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में एक युवक ट्रेन के बॉथरुम में छात्रा का मोबाइल के जरिए एमएमएस बना रहा था। इसी दौरान छात्रा की नजर युवक पर पड़ गई तो उसने इसकी सूचना अन्य छात्राओं को दी। छात्राओं ने उसे बोगी के अंदर ही दबोच लिया। अपने को फंसता देख युवक ने इंटेलीजेंस का अफसर बताकर लड़कियों को धमकाने लगा। लेकिन छात्राओं ने उसकी एक नहीं सुनी और पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर जीआरपी को सूचना देकर उसे अरेस्ट करवा दिया। जीआरपी ने युवक पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आनंद विहार से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में जामिया के स्टूडेंटों का एक ग्रुप पश्चिम बंगाल जा रहा था। एक छात्रा टूथ ब्रश करने गई तो अमिताभ मित्रा नाम का एक शख्स उसका वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर उसने खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो का अधिकारी बताते हुए उसको धमकाने लगा। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने साथियों को दी तो उन्होंने अमिताभ को पकड़कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेंट्रल पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।


जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हुगली में योग की कक्षाएं चलाता है। इसके पहले भी उसने लड़ियों के एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर अपना शिकार बनाता रहा है। कानपुर जीआरपी ने युवक की जानकारी हुगली पुलिस को भेजी है। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर सतीश गौतम ने बताया आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Published on:
07 Jan 2017 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर