8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के चढ़ावे में नहीं आया सोने का झुमका तो दूल्हन ने विदाई से किया इंकार, फिर जो हुआ…

Kanpur Viral News: कानपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया। यहां, शादी में सोने का झुमका चढ़ाव में नहीं आया तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

2 min read
Google source verification
Bride Denied to Farewell in Kanpur Because of Gold Earrings

Bride Denied to Farewell in Kanpur Because of Gold Earrings

कान में पहनने वाले इस ‘झुमके’ ने एक शादी रुकवा दी। पढ़कर थोड़ा आश्चर्यजनक लगा होगा लेकिन कानपुर में ऐसा ही हुआ। जहां, मात्र झुमके के चक्कर में एक दुल्हन ने फेरे होने बाद भी विदाई से इनकार कर दिया। हुआ ये कि दूल्हा अपनी दुल्हन के सारे जेवर तो असली लाया लेकिन झुमका आर्टिफिशियल ले आया था। ऐसे में दुल्हन विदाई से ही इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर विदाई कराई।

कानपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के अंतर्गत ये दिलचस्प मामला सामने आया। शुक्रवार को संतोष यादव की बेटी की शादी थी। रात में शादी की सारी रस्में शांति से निपट गईं। लेकिन सुबह दिन के उजाले में दुल्हन ने जब अपनी ससुराल से लाए जेवर देखे तो उसमें उसके झुमके आर्टिफिशियल थे। इसमें दुल्हन और उसके परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यहां तक कि दुल्हन ने विदाई से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़े - दुनिया की आखिरी रॉल्स रॉयस यूपी में, कंपनी ने लेने के लिए दिया ऑफर, 500 करोड़ विरासत के मालिक...

थानेदार ने कराया समझौता

दरअसल, चढ़ावे की रस्म में जब दुल्हन ने सोने की जगह आर्टिफिशियल झुमका देखा तो विदा होने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद तो घराती और बारातियों में जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया। लेकिन थानेदार ने दुल्हन के घर पहुंचकर दोनों पक्षों की पंचायत की। अंत में दुल्हन को इस वादे के साथ विदा करवाया गया कि दूल्हा ससुराल में दुल्हन को सोने के असली झुमके दिलवाएगा।

क्या बोला दूल्हा रोहित

दूल्हे रोहित ने बताया कि शादी के चढ़ावे में सारे जेवर असली थे, सिर्फ कान में पहनने वाले झुमके आर्टिफिशियल थे। इतने में होने वाली पत्नी ने शादी से इंकार कर दिया। धीरे धीरे मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों में समझौता करवाया। पुलिस ने यह दूल्हन को समझाया। इसके साथ दूल्हन समेत परिवार के सदस्यों को अश्वास्त किया दूल्हा जल्द ही सोने के झुमके दिलाएगा।

यह भी पढ़े - फिल्म 'उरी' जैसा तैयार हुआ 300 ग्राम का ‘हॉक ड्रोन’, दुनिया के लिए क्यों है सबसे खास