कानपुर

ससुरालवालों से बोली नई नवेली बहू, ‘रक्षाबंधन पर जाना है घर’ फिर ब्वायफ्रेंड के साथ हो गई रफूचक्कर

कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक नई नवेली दुल्हन अपनी ससुराल से मायके आई। मायके आकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। घर वालों ने काफी खोज करने के बाद थाने में मामला दर्ज करवाया है।

2 min read
Symbolic image.

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। नई नवेली दुल्हन ससुराल से मायके अपने घर जाती हैं। ऐसे ही एक नई नवेली बहू ने घर जाने के लिए अपने ससुराल वालों से कहा। ससुराल वालों ने बहू को उसके घर भेज दिया। क्योंकि उनको पता था कि भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन नजदीक है तो बहू का घर जाना तो बनता है। उन्हें थोड़े न पता था कि उनकी बहू कांड करने वाली है। बहू ने मायके पहुंचते ही कांड कर दिया।

मामला कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके का है। यहां युवती के लापता होने के बाद घर वालों ने काफी तलाश किया। लेकिन, युवती का कहीं भी कुछ अता पता नहीं लगा। घर वालों को शक हुआ कि कहीं युवती अपने ब्वायफ्रेंड के साथ तो नहीं भाग गई। क्योंकि घर वालों को पता था कि युवती का शादी से पहले एक ब्वायफ्रेंड था। घरवालों ने जब पता किया तो जानकारी हुई कि लड़की का ब्वायफ्रेंड भी गायब है। तब सभी का शक यकीन में बदल गया. युवती के पिता का कहना है कि वही लड़का उनकी बेटी को धमकाकर साथ ले गया है। क्योंकि वो लड़का बार-बार उसे शादी करने के लिए कह रहा था.

ये भी पढ़ें

झांसी में प्रेमिका ने प्रेमी से मांगे 20 हजार रुपए, युवक ने गला दबाकर कर दी हत्या

पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। गायब युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया- हमारे घर के पास डाकखाना वाली गली में एक युवक रहता है। वो हमारी बेटी के पीछे पड़ा था। आए दिन उसे परेशान करता था। हमने फिर बेटी की शादी कहीं और करवा दी। घर वालों ने बताया कि 23 जुलाई की घर के सभी लोग किसी काम से बाहर गए थे तभी से उनकी बेटी गायब है।

युवक के बारें में घर वालों ने यह बताया

उन्होंने पुलिस को आरोपी युवक द्वारा पूर्व में की गई घटनाओं की जानकारी देते हुए कहा- शादी के पहले युवक कई बार उनकी बेटी के साथ देखा गया था, जिस पर बेटी ने अपने घर में यह बताया था कि युवक उसे बाहर अक्सर परेशान करता है। घर वालों का स्पष्ट रूप से कहना है कि वही लड़का उसे फिर से धमकाकर साथ ले गया है। बेटी के गायब होने के बाद से परिवार का बुरा हाल है। घरवाले इसकी जानकारी बेटी की ससुराल वालों को देने से भी डर रहे हैं. उनका कहना है की बेटी का बसा बसाया घर टूट जाएगा।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर में डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपति पर की कार चढ़ाने की कोशिश…कॉलोनी में दहशत

Published on:
27 Jul 2025 04:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर