सामान बेचने के लिए दुकानदारों ने अनोखा फंडा अपनाया है। प्याज महंगा होने के कारण यहां के एक शो रूम ने अद्भूत स्कीम लागू की है। तकिया और गद्दा खरीदने पर ग्राहकों को एक किलोग्राम प्याज (फ्री) में दिया जा रहा है। इसके लिए शो रूम ने बोर्ड भी लगा रखा है, ताकि ग्राहक प्याज की लालच में उनकी सामान खरीद सकें। दूसरी ओर, जिन लोगों को तकिया या गद्दा खरीदना है वो प्याज की लालच में खरीद भी रहे हैं।