4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीणांचल में संक्रमित मरीजों के लिए सीएचसी बनेंगे कोविड अस्पताल, मरीजों को मिलेगी कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन

-जिला प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड फैसिलिटी हॉस्पिटल बनाने का फैसला लिया है, -मरीजों को इलाज भी मिल सकेगा और गंभीर मरीजों को कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन भी दी जा सकेगी, -अब भर्ती होने वाले मरीजों को कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन देने की योजना बनाई है,

less than 1 minute read
Google source verification
ग्रामीणांचल में संक्रमित मरीजों के लिए सीएचसी बनेंगे कोविड अस्पताल, मरीजों को मिलेगी कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन

ग्रामीणांचल में संक्रमित मरीजों के लिए सीएचसी बनेंगे कोविड अस्पताल, मरीजों को मिलेगी कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर. कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर का कहर कानपुर शहर में पूरे चरम पर है। हालात ऐसे हैं कि संक्रमित मरीजों (Positive Patients) को ऑक्सीजन (Oxygen Crisis) और बेड भी मिलना मुश्किल है। पंचायत चुनाव के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों के भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (Chc Change Covid Hospital) को कोविड फैसिलिटी हॉस्पिटल बनाने का फैसला लिया है। इस तरह ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज भी मिल सकेगा और गंभीर मरीजों को कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन भी दी जा सकेगी। जिले में बीते 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुए थे। उसके बाद से ग्रामीण क्षेत्रों से संक्रमितों केस सामने आने लगे हैं।

जिले के घाटमपुर के परास गांव में बुखार आने से 32 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में से घाटमपुर और बिल्हौर सीएचसी को कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया है। दोनों सीएचसी में ऑक्सीजन सिलिंडर है, लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीजों को सिलिंडर से ऑक्सीजन देने का खतरा नहीं उठाना चाहता है। इसलिए अब भर्ती होने वाले मरीजों को कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन देने की योजना बनाई है।

बताया गया कि घाटमपुर सीएचसी में 35 और बिल्हौर सीएचसी में 30 बेड है। दोनों ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लेवल-01 के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। क्योंकि ग्रामीणों क्षेत्रों में ऑक्सीजन की किल्लत ज्यादा होने से मरीजों को जान गंवानी पड़ती है। इसलिए कानपुर में घाटमपुर और बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड फैसिलिटी हॉस्पिटल में परिवर्तित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों को कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जाएगी।

Story Loader