28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीआईएससीई : बढ़ा खेलों का दायरा, स्कूलों में उतारे गए 8 नए खेल

खेलों में शानदार कॅरियर और शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए सीआईएससीई बोर्ड ने एजूकेशन के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है. इसी के चलते बोर्ड ने इस एकेडमिक सेशन से स्कूलों में खेलों की संख्या 12 से बढ़ाकर 20 कर दी है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 15 Oct 2018, 3:41 PM IST

Kanpur

सीआईएससीई : बढ़ा खेलों का दायरा, स्कूलों में उतारे गए 8 नए खेल

कानपुर। खेलों में शानदार कॅरियर और शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए सीआईएससीई बोर्ड ने एजूकेशन के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है. इसी के चलते बोर्ड ने इस एकेडमिक सेशन से स्कूलों में खेलों की संख्या 12 से बढ़ाकर 20 कर दी है. इस क्रम में 8 नए गेम्स उतारे गए हैं. इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले शीलिंग हाउस स्कूल में खो-खो का नेशनल कॉम्पटीशन भी आयोजित कराया गया था जो कि पहली बार हुआ है.

ऐसे होंगे खेल
सीआईएससीई स्कूलों के छात्र अब कबड्डी, हॉकी, बास्केटबॉल, कैरम, फुटबाल, खो-खो, बालीबॉल, ताईक्वांडो, स्केटिंग, लान टेनिस, बैडमिंटन, थ्रो बाल, टेबल टेनिस, एथलेक्टिस, कराटे, योगा, क्रिकेट, चेस और स्वीमिंग में पर्टिसिपेट कर सकते हैं. ऐसे में जिन स्कूलों में स्वीमिंग की सुविधा होगी, वहां पर ट्रेनर भी रखे जाएंगे.

ये बात तो तय है
सीआईएससीई के इस कदम से एक बात तो तय है कि छात्रों का हर तरह से विकास संभव हो सकेगा. नए गेम्‍स के साथ उनका शारीरिक विकास तो होगा ही, साथ ही उनका बौद्धिक विकास भी संभव हो सकेगा. इस क्रम में जब बौद्धिक विकास में बढ़ोतरी होगी तो उनका परीक्षा परिणाम खुद ब खुद बेहतर होगा. यहां आपको एक बार फिर से बताते चलें कि छात्र इन नए खेलों में अब कबड्डी, हॉकी, बास्केटबॉल, कैरम, फुटबाल, खो-खो, बालीबॉल, ताईक्वांडो, स्केटिंग, लान टेनिस, बैडमिंटन, थ्रो बाल, टेबल टेनिस, एथलेक्टिस, कराटे, योगा, क्रिकेट, चेस और स्वीमिंग सरीखी एक्‍टिविटीज़ में खुद को आज़मा सकेंगे.

ऐसा कहना है जानकारों का
इस बारे में नेशनल सेकेट्री ऑफ एएसआईएससी के वी विंसेट कहते हैं कि छात्रों के फिजिकल डेवलपमेंट को अब प्रायोरिटी दी जा रही है. पहले एएसआईएससी में सिर्फ 12 गेम्स छात्रों को खेलने का अवसर देता था. न्यू एकेडमिक सेशन में 8 नये गेम्स इंट्रोड्यूस किए गए हैं, ताकि छात्रों का पूरी तरह से विकास हो सके. जब छात्रों की सेहत अच्छी होगी, तो बोर्ड की परीक्षा में भी अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा.