
शहर को मिलेगा एक थीम पार्क, वो भी राष्ट्रापति आवास के पास
कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास के पास रेन वॉटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनने की तैयारी है. इसके लिए बुधवार को केडीए उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दे दी है. फिलहाल लोहिया बॉटनिकल गार्डेन के विकल्प को खारिज कर दिया गया है.
ऐसी मिली है जानकारी
बुधवार को केडीए उपाध्यक्ष किंजल सिंह महर्षि दयानंद विहार स्थित सेंट्रल पार्क पहुंची, जो राष्ट्रपति आवास के पास ही है. उसके साथ वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों की पूरी टीम थी. कर्नाटक के वैज्ञानिक ए. शिवकुमार की सलाह पर वर्षा का जल बचाने के लिए पार्क के निर्माण की रूपरेखा तैयार करनी थी. इस वजह से उन्होंने मुख्य अभियंता डीसी श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता एसके नागर, अधिशासी अभियंता आरपी सिंह व आशु मित्तल आदि से मौके पर ही राय ली. निरीक्षण के बाद तय किया है कि इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती.
कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि फौरन इसकी कार्ययोजना तैयार की जाए. इस्टीमेट बनाया जाए जिससे ये भी पता चल सके कि कितनी लागत इस पर आएगी. इस बारे में वैज्ञानिक ए. शिवकुमार की टीम से राय ली जाए. इससे पहले गौतम बुद्धा पार्क के साथ ही लोहिया बॉटनिकल गार्डेन को भी विकल्प के रूप में चुना गया था, लेकिन बुधवार को बाकी विकल्पों पर विचार नहीं किया गया.
बताते चलें कि...
कर्नाटक स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बेंगलुरू के वैज्ञानिक ए शिवकुमार के साथ केडीए उपाध्यक्ष किंजल सिंह व अन्य अफसरों की टीम ने पिछले दिनों शहर में भ्रमण करके रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की तरकीब सीखी थी. तभी उपाध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की थीम पर आधारित एक पार्क का निर्माण करना है.
वैज्ञानिकों ने दी ये सलाह
वैज्ञानिकों ने पानीब बचाने की ये सलाह दी है. इस क्रम में उन्होंने बताया है कि सबसे पहले तो पानी को एकत्रित किए जाने के लिए सिर्फ एक चैंबर बनाने से सिल्ट जमा होगी. सफाई में दिक्कत आने से पहले ही ब्लॉक वाइज कुआं बनाना उचित होगा. रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए फिल्ट्रेशन की व्यवस्था हो ताकि पानी का सदुपयोग हो सके. इसके अलावा सभी परियोजनाओं में आवासीय भवनों के लिए दोहरी व्यवस्था होनी चाहिए. पीने के पानी के लिए अलग व फ्लैशिंग आदि के लिए अलग व्यवस्था हो. रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से बागवानी व गाड़ियों की धुलाई भी हो सकती है.
Published on:
29 Nov 2018 02:20 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
